रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - November 2, 2021 / 05:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:41 PM IST

मुंबई, दो नवंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच आईपीओ के लिए निवेश के बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा 19 पैसे के सुधार के साथ 74.68 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.83 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 75 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दौरान यह 74.66 से 74.86 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.94 हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय