रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर

रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर

रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 4, 2022 9:15 pm IST

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) विदेशों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने तथा सतत विदेशी निवेश के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 82.85 पर खुला और कारोबार के दौरान 82.35 से 82.25 के दायरे में घट-बढ़ के बाद कारोबार के अंत में 53 पैसे की तेजी के साथ 82.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत घटकर 112.54 रह गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 2.05 प्रतिशत बढ़कर 96.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 113.95 अंक की तेजी के साथ 60,950.36 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,436.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में