रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर

रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर

रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.37 प्रति डॉलर पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: November 17, 2021 4:56 pm IST

मुंबई, 17 नवंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आरंभिक हानि से उबर गया और नौ पैसे की तेजी के साथ 74.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.51 के स्तर पर कमजोर रुख के साथ खुला और फिर कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी दर्शाता 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। रुपये का पिछला बंद भाव 74.37 रुपये प्रति डॉलर था। कारोबार के दौरान रुपये में 74.25 से लेकर 74.51 रुपये के दायरे में घटबढ़ हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के अंत में 314.04 अंक की हानि के साथ 60,008.33 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 95.94 हो गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.87 प्रतिशत घटकर 81.71 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में