शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: July 7, 2021 5:26 am IST

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कारोबारियों के जोखिम लेने से बचने के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 74.70 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोरी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.60 पर खुला और फिर कमजोरी के साथ 74.70 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.55 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 92.52 पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में