मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 73.30 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आने से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 73.38 पर खुला और कारोबार के दौरान इसमें 73.28 से 73.45 रुपये के बीच घट-बढ़ हुई।
कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 73.12 रुपये के मुकाबले 18 पैसे टूटकर 73.30 रुपये पर बंद हुआ। इससे पहले के कारोबारी सत्र के दौरान रुपया 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
एक और दो अप्रैल को बृहस्पतिवार और शुक्रवार के दिन, विदेशीमुद्रा बाजार बंद था।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.05 प्रतिशत बढ़कर 93.06 हो गया।
शेयरखान बाय बीएनपी परिबास के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा कि भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता के कारण रुपये में गिरावट आ सकती है।
वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 63.53 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गया।
भाषा राजेश
राजेश महाबीर
महाबीर