Rupees vs Dollar 2021 : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे टूटा

Rupees vs Dollar 2021 : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे टूटा

Rupees vs Dollar 2021 : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: July 19, 2021 5:14 am IST

Rupees vs Dollar 2021

मुंबई, 19 जुलाई (पीटीआई) अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे टूटकर 74.77 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.73 पर खुला और फिर 74.77 तक गिर गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.57 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाले डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 92.70 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.57 प्रतिशत गिरकर 73.17 डॉलर प्रति बैरल पर था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.