डालर के मुकाबले रुपया 23 पैसा हल्का दो माह के निम्न स्तर पर

Ads

डालर के मुकाबले रुपया 23 पैसा हल्का दो माह के निम्न स्तर पर

  •  
  • Publish Date - October 29, 2020 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

मुंबई, 29 अक्टूबर (भाषा) शेयर बाजारों में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर कारोना का जोखिम बढ़ने की रपटों के बीच बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 23 पैसे गिर कर दो माह के निम्न स्तर 74.10 पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 74.02 पर कमजोर खुला और कारोबार के दौरान और कमजोर होकर एक समय 74.16 के निचले स्तर को छू गया था।

कारोबार के रुपये की विनिमय दर 23 पैसे की गिर कर 74 डॉलर 74.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। डालर 26 अगस्त के बाद पहली बार 74 रुपये को पार किया है। बुधवार को रुपया 16 पैसे कमजोर हो कर प्रति डालर 73.87 पर बंद हुआ था।

कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रित करने के लिए यूरोप में ताजा लॉकडाऊन के उपायों के बाद निवेशकों ने जोखिम वाले सौदों से बचते हुए निवेश के अधिक सुरक्षित विकल्प चुनने शुरू कर दिए हैं।

इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं पर आधारित डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.49 के स्तर पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.78 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 172.61 अंकों की गिर कर 39,749.85 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शेयरों की 1,130.98 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर

शीर्ष 5 समाचार