साम्ही होटल्स का आईपीओ 14 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर

साम्ही होटल्स का आईपीओ 14 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर

साम्ही होटल्स का आईपीओ 14 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर
Modified Date: September 11, 2023 / 06:32 pm IST
Published Date: September 11, 2023 6:32 pm IST

मुंबई, 11 सितंबर (भाषा) साम्ही होटल्स का 1,350 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 14 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा 119-126 रुपये प्रति शेयर तय किया है।

हरियाणा के गुरुग्राम की कंपनी साम्ही होटल्स ने बयान में कहा कि सार्वजनिक निर्गम के तहत 1,200 करोड़ रुपये के नए शेयर और 170 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के अंतर्गत पेश किये जाएंगे।

आईपीओ से पहले बाह्य निवेशक ब्ल्यू चंद्रा ने 1.03 करोड़ शेयर या कुल में से अपनी 8.4 प्रतिशत हिस्सेदारी दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला की पत्नी माधुरी केला के साथ-साथ नुवामा क्रॉसोवर अपॉर्चुनिटीज फंड और टीआईएमएफ होल्डिंग्स को 130 करोड़ रुपये में बेची।

भाषा अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में