सदानंद दाते ने सेबी के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला
सदानंद दाते ने सेबी के कार्यकारी निदेशक का पदभार संभाला
नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को कहा कि सदानंद दाते ने चार मार्च को कार्यकारी निदेशक के रूप में पदभार संभाल लिया है और वह उसके जांच विभाग का नेतृत्व करेंगे।
दाते भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं और उत्तराखंड कैडर से जुड़े हैं।
सेबी में शामिल होने से पहले वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में कार्यरत थे जहां उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) और बैंक प्रतिभूति एवं धोखाधड़ी प्रकोष्ठ में पुलिस अधीक्षक के रूप में काम किया।
सेबी के बयान के मुताबिक, दाते ने मुंबई में आर्थिक अपराध शाखा, विशेष अपराध शाखा, विशेष कार्य बल शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा सहित कई इकाइयों का भी नेतृत्व किया है।
भाषा प्रेम प्रेम
प्रेम

Facebook


