संजय खन्ना ने बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला
संजय खन्ना ने बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के अनुभवी अधिकारी संजय खन्ना को कंपनी का चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त किया गया है।
खन्ना पूर्व सीएमडी जी. कृष्णकुमार के 30 अप्रैल, 2025 को सेवानिवृत्त होने के बाद से ही अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। वह कंपनी में निदेशक (रिफाइनरी) के पद पर कार्यरत थे।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय से इस नियुक्ति की सूचना मिलने के बाद खन्ना ने नौ अप्रैल को पदभार संभाल लिया। उनका कार्यकाल 31 मई, 2029 तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली से रसायन अभियांत्रिकी में स्नातक खन्ना ने मुंबई विश्वविद्यालय से वित्त प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिग्री भी हासिल की है।
उन्होंने कंपनी में कोच्चि एवं मुंबई रिफाइनरी के प्रमुख सहित कई अहम पदों पर काम किया है और फरवरी, 2022 से निदेशक (रिफाइनरी) थे।
खन्ना पेट्रोनेट एलएनजी और अन्य कंपनियों के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


