SBI Cash Withdrawal New Rules: देश के इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों के दिया बड़ा झटका! 4 बार से ज्यादा कैश निकालना पड़ेगा महंगा, हर निकासी पर लगेगा इतना चार्ज

SBI Cash Withdrawal New Rules: एसबीआई ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट के नकद निकासी नियमों में बदलाव किया है। 1 अक्टूबर से ग्राहक महीने में चार बार मुफ्त कैश निकाल सकेंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त निकासी पर 15 रुपये शुल्क और GST देना होगा। यानी चार निकासी के बाद पैसे निकालना ग्राहकों को महंगा पड़ेगा।

SBI Cash Withdrawal New Rules: देश के इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों के दिया बड़ा झटका! 4 बार से ज्यादा कैश निकालना पड़ेगा महंगा, हर निकासी पर लगेगा इतना चार्ज

(SBI Cash Withdrawal New Rules/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 19, 2026 / 05:49 pm IST
Published Date: August 19, 2026 5:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 1 अक्टूबर 2026 से SBI के नए नियम लागू होंगे।
  • महीने में 4 कैश निकासी मुफ्त रहेंगी।
  • 5वीं निकासी से ₹15 + GST चार्ज लगेगा।

नई दिल्ली: SBI Cash Withdrawal New Rules: देश का सबसे सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 अक्टूबर 2026 से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉडिट (BSBD) अकाउंट के सर्विस चार्ज से जुड़े नियम बदलने जा रहा है। नए नियम के तहत ग्राहक महीने में चार बार तक नकद निकासी मुफ्त (SBI Cash Withdrawal New Rules) कर सकेंगे। इसके बाद पांचवीं या उससे ज्यादा नकद निकासी करने पर हर लेनदेन के लिए 15 रुपये और जीएसटी देना होगा। यानी महीने में बार-बार कैश निकालने वाले ग्राहकों पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है।

डिजिटल लेनदेन की गिनती भी बदलेगी

SBI के नए नियम में सबसे बड़ा बदलाव डिजिटल लेनदेन (SBI Cash Withdrawal New Rules) को लेकर है। पहले चार मुफ्त लेनदेन की सीमा में डिजिटल लेनदेन को अलग रखा जाता था। इसका मतलब था कि डिजिटल माध्यम से किए गए लेनदेन को इन चार मुफ्त निकासी की गिनती में शामिल नहीं किया जाता था। अब यह सुविधा खत्म की जा रही है। नए नियम लागू होने के बाद ग्राहकों को अपने कैश और अन्य लेनदेन की संख्या पर ज्यादा ध्यान देना होगा। खासकर उन लोगों को इसका असर पड़ सकता है जो खाते से बार-बार पैसे निकालते हैं।

क्या है BSBD अकाउंट और इसकी शर्त?

BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account ऐसे ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो कम शुल्क में बैंकिंग सुविधाएं (SBI Cash Withdrawal New Rules) लेना चाहते हैं। इस खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती। ग्राहक ATM या बैंक शाखा में निकासी फॉर्म के जरिए पैसे निकाल सकता है। SBI की ओर से बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड भी दिया जाता है, जबकि इस खाते में चेकबुक की सुविधा नहीं मिलती। इस खाते की एक अहम शर्त यह है कि ग्राहक के नाम पर SBI में कोई दूसरा सेविंग्स अकाउंट नहीं होना चाहिए। यदि पहले से कोई सेविंग्स अकाउंट है तो BSBD अकाउंट खुलने के 30 दिनों के भीतर उसे बंद करना होगा।

कौन-कौन सी सुविधाएं रहेंगी मुफ्त?

BSBD अकाउंट के साथ मिलने वाला बेसिक RuPay डेबिट कार्ड मुफ्त होता है और इसके लिए सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं लिया जाता। NEFT और RTGS जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से खाते में पैसे आने पर भी शुल्क नहीं लिया जाता। केंद्र या राज्य सरकार के चेक जमा करने और कलेक्ट करने की सुविधा भी मुफ्त रहती है। लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किए गए खाते को दोबारा सक्रिय कराने पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता। हालांकि, अकाउंट बंद करने पर बैंक के नियमों के अनुसार चार्ज लग सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।