सीगल इंडिया के आईपीओ को निर्गम के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान

Ads

सीगल इंडिया के आईपीओ को निर्गम के दूसरे दिन पूर्ण अभिदान

  •  
  • Publish Date - August 2, 2024 / 09:01 PM IST,
    Updated On - August 2, 2024 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़ी कंपनी सीगल इंडिया के 1,252.66 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पेशकश के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्ण अभिदान मिल गया।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के तहत की गई 2,23,13,663 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 2,74,18,073 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गई हैं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की श्रेणी को 1.75 गुना अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों के खंड को 1.65 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को सिर्फ एक प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

सीगल इंडिया ने निर्गम खुलने के पहले एंकर (बड़े) निवेशकों से 375 करोड़ रुपए जुटाए थे। निर्गम का मूल्य दायरा 380-401 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। सार्वजनिक निर्गम पांच अगस्त को बंद होगा।

लुधियाना स्थित कंपनी के आईपीओ में 684.25 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों एवं एक व्यक्तिगत शेयरधारक के पास मौजूद 1.42 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। निर्गम का कुल आकार 1,252.66 करोड़ रुपये है।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम