Rice Scam Avinash Kawre Arrested: पूर्व मंत्री का भतीजा गिरफ्तार, इस चर्चित घोटाला मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई /image: Social Media
बालाघाट। Rice Scam Avinash Kawre Arrested: मध्य प्रदेश के चर्चित करोड़ों के फोर्टिफाइड चावल घोटाले में एसआईटी ने गुरुवार देर रात पूर्व मंत्री और वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे अविनाश कावरे और गोपाल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हर्ष राइस इंडस्ट्रीज का पार्टनर है। SIT ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
जांच के मुताबिक अविनाश (Rice Scam Avinash Kawre Arrested) उस हर्ष राइस इंडस्ट्री का 20 प्रतिशत का साझेदार है, जहां चावल की हेराफेरी पकड़ी गई थी। गोपाल ठाकुर भी 10 प्रतिशत का साझेदार है और रामकिशोर कावरे का बेहद खास है। एसआईटी ने मिल के साझेदार विनोद शर्मा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को अविनाश और गोपाल को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनों को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश और पूर्व में गिरफ्तार विनोद शर्मा एथेनॉल प्लांट प्रबंधन से साठगांठ कर सरकारी चावल की हेराफेरी कर रहे थे। इसके साक्ष्य एसआईटी को सीसीटीवी फुटेज पहले ही मिल चुके हैं। वहीं, अब इस मामले में हर्ष राइस मिल के मैनेजर से भी एसआईटी जल्द पूछताछ कर सकती है।
Rice Scam Avinash Kawre Arrested गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व मंत्री के भाई कुमार कावरे की हर्ष राइस इंडस्ट्री में एसआईटी ने 28 जुलाई को 100 से अधिक खाली बोरे और चार ट्रकों को जब्त किया था।
ये भी पढ़ें