Petrol Diesel Price Today 01 August 2026: पेट्रोल 20 और डीजल 25 रुपए सस्ता, अगस्त महीने की शुरुआत में ही आई आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए आज आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 01 August 2026: वेस्ट एशिया में संघर्ष की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा देखने को मिला था। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट के चलते आम आदमी को जीना मुश्किल हो गया था। वहीं, अब आम जनता की परेशानियों को देखते हुए सरकारी फ्यूल कंपनी ने ईंधन की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 1 अगस्त से लागू कर दिया गया है।
Petrol Diesel Price Today 01 August 2026: मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने शुक्रवार रात बड़ा फैसला लेते हुए डीज़ल की कीमत में 25 श्रीलंकन रुपए कम किया है। वहीं, पेट्रोल के रेट में भी 20 श्रीलंकन रुपए कम किया गया है। कीमतों में कटौती किए जाने के बाद पेट्रोल-डीजल का रेट क्रमश: 414 श्रीलंकन रुपए प्रति लीटर और 382 श्रीलंकन रुपए प्रति लीटर हो गया है। बता दें कि अमेरिका-ईरान तनाव के बाद से श्रीलंकन बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। तनाव के बाद ये पहली बार हुआ है कि कीमतों में कमी आई है।
दूसरी ओर पाकिस्तान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आई है। ऊर्जा मंत्रालय (पेट्रोलियम डिवीज़न) की ओर से जारी नोटिफ़िकेशन के अनुसार, ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) ने शुक्रवार को सरकार के पेट्रोलियम प्राइसिंग सिस्टम के तहत पेट्रोलियम उत्पादों की एक्स-डिपो कीमतों में बदलाव किया। मोटर स्पिरिट (पेट्रोल) की कीमत 0.12 रुपए प्रति लीटर कम कर दी गई, जिससे यह 336.15 रुपए से घटकर 336.03 रुपए प्रति लीटर हो गई। HSD की कीमत 0.66 रुपए प्रति लीटर कम होकर 393.04 रुपए से 392.38 रुपए प्रति लीटर हो गई।
भारतीय तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव 25 मई को हुआ था। उस समय तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 7.50 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में करीब 7.60 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
दूसरी ओर अगस्त महीने के पहले ही दिन देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। आज सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Prices) में बड़ा बदलाव करते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में 202 रुपए कटौती की गई है। जिससे उपभोक्ताओं को पहले से मिल रहे रेट से 202 रुपए कम में मिलेगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त को केवल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इस बदलाव के बाद, आज से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,872.50 रुपए होगी।