सेबी प्रमुख, कनाडा के वित्त मंत्री के बीच संस्थागत निवेश और नियामक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा

सेबी प्रमुख, कनाडा के वित्त मंत्री के बीच संस्थागत निवेश और नियामक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा

सेबी प्रमुख, कनाडा के वित्त मंत्री के बीच संस्थागत निवेश और नियामक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा
Modified Date: February 28, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: February 28, 2026 8:40 pm IST

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) बाजार नियामक सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कनाडा के वित्त मंत्री फ्रैंकोइस-फिलिप शैम्पेन के साथ संस्थागत निवेश को सुविधाजनक बनाने और नियामक सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान सेबी प्रमुख के साथ पूर्णकालिक सदस्य संदीप प्रधान और कार्यकारी निदेशक मनिंदर चीमा भी उपस्थित थे।

सेबी द्वारा शनिवार को ‘एक्स’ पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस बैठक में संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने, नियामक समन्वय को सुदृढ़ करने और आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नियामक ने अपने आधिकारिक पोस्ट में स्पष्ट किया कि दोनों पक्षों ने इस बात पर विचार-विमर्श किया कि वे कैसे संस्थागत निवेश को और अधिक सुगम बना सकते हैं तथा नियामक ढांचे में आपसी सहयोग को मजबूत कर सकते हैं।

भाषा सुमित पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में