सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स आईपीओ को 2.68 गुना अभिदान मिला

सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स आईपीओ को 2.68 गुना अभिदान मिला

सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स आईपीओ को 2.68 गुना अभिदान मिला
Modified Date: March 6, 2026 / 08:06 pm IST
Published Date: March 6, 2026 8:06 pm IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) पावरट्रेन नियंत्रण और वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी, सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के आखिरी दिन 2.68 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,087 करोड़ रुपये के आईपीओ को 56,32,899 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,51,11,151 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 8.46 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 77 प्रतिशत अभिदान मिला और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 20 प्रतिशत अभिदान मिला।

सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स ने एंकर निवेशकों से 326 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इस शेयर बिक्री के लिए मूल्य दायरा 1,287 रुपये से 1,352 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिसके उच्चस्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 6,000 करोड़ रुपये के करीब है।

आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों- मनीष शर्मा और अश्विनी अमित दीक्षित और अन्य शेयरधारकों द्वारा 80,43,300 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

चूंकि सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से एक ओएफएस है, इसलिए सेडेमैक मेक्ट्रोनिक्स को आईपीओ से कोई आय प्राप्त नहीं होगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में