Indore Birthday Suicide Case : पिता ने 5 हजार नहीं दिए तो 16 साल की बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम, मंज़र देख केक लेकर पहुंचे परिजन रह गए सन्न

इंदौर में 16 वर्षीय छात्रा ने जन्मदिन से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामूली बात को लेकर उठाए गए इस कदम ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

Indore Birthday Suicide Case : पिता ने 5 हजार नहीं दिए तो 16 साल की बेटी ने उठा लिया खौफनाक कदम, मंज़र देख केक लेकर पहुंचे परिजन रह गए सन्न

Mother-Daughter Commit Suicide / Image SOURCE : FILE

Modified Date: April 30, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: April 30, 2026 2:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में 16 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या
  • जन्मदिन से एक दिन पहले उठाया कदम
  • परिवार शादी से लौटकर पहुंचा तो सामने आया मामला

इंदौर : Indore Birthday Suicide Case  मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शादी से लौटने के बाद छात्रा अपने ही घर पर फंदे पर लटकी हुई मिली। इस घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Student Suicide Case 3 हजार रुपये मिलने से थी नाराज

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना इलाके का है। यहाँ 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय वंशिका ने जन्मदिन पर अपने पिता से 5 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन पिता ने उसे सिर्फ 3 हजार रुपये दिए, जिससे वह काफी नाराज थी। इसके बाद वंशिका के बर्थडे से एक दिन पहले परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने चले गए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

देर रात शादी से वापस आते हुए परिजन वंशिका के लिए केक और गिफ्ट लेकर घर पहुंचे, लेकिन 3 हजार रुपये मिलने से नाराज वंशिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। इस पूरी घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.