नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशंस में मजबूती बनी रही। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स मंगलवार को 0.85 फीसद उछलकर 297.38 अंकों की तेजी के साथ 35,162.48 पर और निफ्टी 10,584.75 पर बंद हुआ।
बीएसई का सेंसेक्स सुबह 139.23 अंकों की मजबूती के साथ 35,004.33 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 37.65 अंकों की बढ़त के साथ 10,550.15 पर खुला। खरीदारी के लौटने के साथ ही शुरुआती घंटों में सेंसेक्स 300 से अधिक अंकों तक उछल गया वहीं निफ्टी 11000 के पास पहुंचता नजर आया। निफ्टी में 31 शेयर हरे निशान में जबकि 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
ये भी पढ़ें-कोहिनूर हीरे का राज खुला,आरटीआई से मिले जवाब में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी,जानिए
सबसे ज्यादा तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई, एक्सिस, ओएनजीसी और एचडीएफसी के शेयरों में रही, वहीं एनटीपीसी, सनफार्मा, विप्रो और बजाज ऑटो ने लाल निशान में ट्रेड किया। बैकिंग काउंटर पर हुई खरीदारी से बाजार को बल मिला। बीएसई के बैंकिंग इंडेक्स में करीब 400 अंकों की उछाल आई। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, फेडरल बैंक और पीएनबी के काउंटर पर रही।
ये भी पढ़ें- दीवाली में केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है अच्छी खबर, इस राज्य में डबल धमाका
एसएंडपी के बैंकिंग इंडेक्स में शामिल सभी बैंकिंग काउंटर हरे निशान में ट्रेड करते रहे। वहीं ऑटो इंडेक्स में भी तेजी का माहौल रहा। इंडेक्स में सबसे ज्यादा मजबूती महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स और मारुति के शेयरों में नजर आई। वहीं बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प ने लाल निशान में ट्रेड किया।
बाजार की नजर इंफोसिस के नतीजों पर टिकी रही। इंफोसिस भारत की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी है। अनुमान के मुताबिक इंफोसिस के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है। बाजार के लिए कंपनियों के आंकड़े नियर टर्म में सबसे बड़ा ट्रिगर है। इस हफ्ते रिलायांस और एसीसी के नतीजे आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें-सहकर्मी महिला करती थी सेक्स की डिमांड,परेशान युवक ने की आत्महत्या
टेलीकॉम मार्केट में दखल देने के बाद मुकेश अंबानी भारत के सबसे बड़े केबल टीवी और ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्रोवाइडर्स हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क्स में हिस्सेदारी ले सकते हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों ही कंपनियों में 25-25 फीसद हिस्सेदारी खरीद सकती हैं।
वेब डेस्क IBC24