मौद्रिक नीति के पहले निवेशकों ने अपनाया सतर्क रुख, सेंसेक्स लगभग स्थिर बंद

मौद्रिक नीति के पहले निवेशकों ने अपनाया सतर्क रुख, सेंसेक्स लगभग स्थिर बंद

मौद्रिक नीति के पहले निवेशकों ने अपनाया सतर्क रुख, सेंसेक्स लगभग स्थिर बंद
Modified Date: June 4, 2026 / 04:21 pm IST
Published Date: June 4, 2026 4:21 pm IST

मुंबई, चार जून (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी तनाव और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के बीच घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लगभग स्थिर बंद हुए। सेंसेक्स में 14 अंक और निफ्टी में 11 अंक की मामूली बढ़त रही।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति के शुक्रवार को आने वाले फैसले से पहले भी बाजार में सतर्कता का माहौल रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 13.84 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 74,360.01 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 74,544.24 के ऊपरी और 73,807.30 अंक के निचले स्तर तक गया।

इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 10.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत चढ़कर 23,416.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाइटन, आईटीसी, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं।

दूसरी तरफ, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 5,616.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

लाइवलोंग वेल्थ के शोध विश्लेषक हरिप्रसाद के. ने कहा, ‘कमजोर वैश्विक संकेत, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार की शुरुआत दबाव में हुई। हालांकि, निचले स्तरों पर खरीदारी आने से सूचकांक नुकसान की भरपाई करने में सफल रहे।’

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.68 प्रतिशत गिरकर 96.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक नुकसान में रहे।

अधिकांश यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

इससे पहले, बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक टूटकर 74,346.17 अंक और निफ्टी 77.95 अंक गिरकर 23,405.60 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में