सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369 अंक टूटा, निफ्टी भी नुकसान में
Modified Date: August 16, 2023 / 10:08 am IST
Published Date: August 16, 2023 10:08 am IST

मुंबई, 16 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 369.03 अंक के नुकसान से 65,032.89 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 117.35 अंक टूटकर 19,317.20 अंक पर कारोबार कर रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और आईसीआईसीआई बैंक नुकसान में थे।

वहीं आईटीसी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एसबीआई, विप्रो, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एनटीपीसी के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत के नुकसान से 84.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

मंगलवार को ‘स्वतंत्रता दिवस’ पर शेयर बाजार बंद रहे थे।

भाषा

अजय

अजय


लेखक के बारे में