सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 466 अंक मजबूत, निफ्टी 11,350 अंक के पार

Ads

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 466 अंक मजबूत, निफ्टी 11,350 अंक के पार

  •  
  • Publish Date - October 1, 2020 / 04:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

मुंबई, एक अक्टूबर (भाषा) एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 450 अंक से अधिक चढ़ गया। इसके अलावा अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 466.26 अंक या 1.22 प्रतिशत के लाभ से 38,534.19 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.45 अंक या 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,376 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर ओएनजीसी, टाइटन और नेस्ले इंडिया के शेयर नुकसान में थे।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 94.71 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,067.93 अंक पर तथा निफ्टी 25.15 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,247.55 अंक पर बंद हुआ था।

भाषा अजय

अजय

अजय