सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: September 11, 2022 11:28 am IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,33,746.87 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस रहीं।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 989.81 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़ गया।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 32,071.59 करोड़ रुपये बढ़कर 11,77,226.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में 26,249.1 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 17,37,717.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 24,804.5 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,143.85 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक की 20,471.04 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,27,823.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 15,171.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,93,932.64 करोड़ रुपये पर और अडाणी ट्रांसमिशन का 7,730.36 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,38,572.68 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 7,248.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,33,854.18 करोड़ रुपये रही।

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 3,618.37 करोड़ रुपये घटकर 6,08,074.22 करोड़ रुपये पर आ गया।

एचडीएफसी के मूल्यांकन में 2,551.25 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 4,41,501.59 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 432.88 करोड़ रुपये घटकर 4,34,913.12 करोड़ रुपये रह गई।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, एचडीएफसी, अडाणी ट्रांसमिशन और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

भाषा अजय अजय

अजय


लेखक के बारे में