AIR India को खरीदने में टाटा समूह ने दिखाई रूचि, लगाई बोली

AIR India को खरीदने में टाटा समूह ने दिखाई रूचि, लगाई बोली

AIR India को खरीदने में टाटा समूह ने दिखाई रूचि, लगाई बोली
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 14, 2020 1:15 pm IST

नयी दिल्ली: घाटे में चल रही सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिये नमक से लेकर साफ्टवेयर क्षेत्र में काम करने वाले टाटा समूह समेत कई कंपनियों ने प्रारंभिक बोलियां लगायी हैं। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहीन कांत पांडे ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिये कई रूचि पत्र मिले हैं। सौदा अब दूसरे चरण में जाएगा।’’

Read More: कल से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में नहीं होगी ऑनलाइन क्लासेस, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने लिया फैसला

हालांकि, उन्होंने एयर इंडिया अधिग्रहण के लिये बोली लगाने वालों के नाम उजागर नहीं किये। सूत्रों के अनुसार टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने सोमवार को समय सीमा समाप्त होने से पहले रूचि पत्र जमा किया। हालांकि, यह अभी पता नहीं चल पाया है कि टाटा ने अकेले ही या अन्य के साथ मिलकर बोली लगायी है। एक अधिकारी ने कहा कि सौदा सलाहकार छह जनवरी से पहले उन बोलीदाताओं को सूचित करेंगे, जिनकी बोलियां पात्र पायी जाती हैं। उसके बाद, पात्र बोलीदाताओं से वित्तीय बोलियां जमा करने को कहा जाएगा।

Read More: शहीद डिप्टी कमांडेंट को माना एयरपोर्ट में दी गई श्रद्धांजलि, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा ‘वे देश के लिए अमर हो गए’


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"