Dividend Stock News: निवेशकों की हो गई मौज! टाटा ग्रुप की ये कंपनी दे रही हर शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड, जानिए कब है आखिरी मौका

Dividend Stock News: टाटा ग्रुप की एक कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी घोषित कर दी गई है। जिससे योग्य शेयरधारकों को इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा।

Dividend Stock News: निवेशकों की हो गई मौज! टाटा ग्रुप की ये कंपनी दे रही हर शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड, जानिए कब है आखिरी मौका

(Dividend Stock News/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 14, 2026 / 05:32 pm IST
Published Date: June 14, 2026 5:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बनारस होटल्स ने 25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
  • कंपनी का रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2026 तय किया गया है।
  • डिविडेंड पाने के लिए शेयर 15 जुलाई तक डीमैट में होना जरूरी है।

नई दिल्ली: Dividend Stock News: टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ी कंपनी बनारस होटल्स लिमिटेड (Benares Hotels Ltd) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह खबर निवेशकों के लिए एक अच्छी कमाई का मौका माना जा रहा है।

रिकॉर्ड डेट और भुगतान की तारीख

कंपनी ने इस डिविडेंड के लिए 16 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों का नाम इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा उन्हें ही डिविडेंड का लाभ मिलेगा। निवेशकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका शेयर 15 जुलाई 2026 या उससे पहले उनके डीमैट खाते में क्रेडिट हो जाए। अगर आप रिकॉर्ड डेट तक शेयरधारक होंगे। तभी आप इस लाभ के पात्र बनेंगे।

भुगतान प्रक्रिया

कंपनी ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को जारी अपने पत्र में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की थी। यदि इसे वार्षिक आम बैठक (AGM) में मंजूरी मिल जाती है तो लागू टैक्स (TDS) काटने के बाद डिविडेंड का भुगतान 3 अगस्त 2026 से शुरू किया जाएगा। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि SEBI के नियमों के अनुसार रिकॉर्ड डेट तय की गई है ताकि पात्र शेयरधारकों की पहचान की जा सके।

निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी

डिविडेंड के आधार पर निवेशकों की कमाई उनके शेयरों की संख्या पर निर्भर करेगी। उदाहरण के लिए 100 शेयर रखने वाले निवेशक को 2500 रुपये तक का डिविडेंड मिल सकता है। हालांकि यदि किसी निवेशक का कुल डिविडेंड 5000 रुपये से अधिक होता है तो उस पर 10% TDS कट सकता है। इसके अलावा रिकॉर्ड डेट के आसपास शेयर की कीमत में 25 रुपये तक का एडजस्टमेंट भी देखने को मिल सकता है। इसलिए निवेशकों को केवल डिविडेंड के लिए अंतिम समय में खरीदारी करते समय बाजार जोखिम को ध्यान में रखना चाहिए।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।