MP Train Accident: MP में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत, महज इस अफवाह ने ले ली चारों की जान, दिल्ली-मुंबई रेलवे रूट बाधित
MP में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत, महज इस अफवाह ने ले ली चारों की जान, MP Train Accident: 4 passengers killed after being hit by a train in Morena
मुरैना। MP Train Accident: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार को एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और जान बचाने के लिए पटरियों पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलते ही कई यात्री घबरा गए। कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और जल्दबाजी में डिब्बों से उतरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। इसी दौरान दूसरी लाइन पर तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी। ट्रैक पर मौजूद यात्री ट्रेन को देख नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित (MP Train Accident)
हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक को खाली कराकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह आग लगने की अफवाह और उसके बाद हुई चेन पुलिंग को माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करें और आपात स्थिति में रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।
- Balrampur Murder News: गैर मर्द के साथ सो रही पत्नी को देख बेकाबू हुआ पति, फिर कर दिया खौफनाक कांड, पढ़िए पूरी खबर
- Pradhan Mantri Awas Yojana Scam : 12 अपात्र बने पात्र! पीएम आवास योजना में 11.76 लाख का घोटाला, खुलासे के बाद जिला पंचायत सीईओ ने लिया ताबड़तोड़ एक्शन
- Gay Husband Unnatural Sex News: ‘गे दोस्तों के साथ सेक्स करता है पति…मुझे भी संबंध बनाने के लिए करता है मजबूर’ पत्नी ने थाने पहुंचकर सुनाई दर्दभरी दास्तान, सुनकर दंग रह गई पुलिस
- Bharat Bhhagya Vidhata Box Office: बड़ी स्टार, बड़ा नाम… फिर भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला कंगना का जादू? ‘भारत भाग्य विधाता’ की शुरुआती कमाई ने सबको चौंकाया
- Galaxy S26 Ultra Discount: अब तक का सबसे सस्ता हुआ Galaxy S26 Ultra! फिर इतनी कम कीमत पर नहीं मिलेगा ये फ्लैगशिप फोन, खरीदने से पहले जान लें ये सच
- Congress Leader Ritesh Patel Arrested : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नेता जी ने ऐंठे 6.5 लाख, फिर थमा दिए फर्जी चेक, 8 साल बाद खुला राज, कांग्रेस जिला महामंत्री गिरफ्तार

Facebook


