बाढ़ के कारण रद्द हो गई कई ट्रेन, कहीं आपके सफर पर तो नहीं पड़ा असर

बाढ़ के कारण रद्द हो गई कई ट्रेन, कहीं आपके सफर पर तो नहीं पड़ा असर

बाढ़ के कारण रद्द हो गई कई ट्रेन, कहीं आपके सफर पर तो नहीं पड़ा असर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 20, 2017 8:47 am IST

 

पश्चिम बंगाल के अलीपुर द्वार और बिहार के कटिहार के बीच बाढ़ के हालातों का असर रेल्वे सेवाओं पर भी पड़ा है… अलीपुरद्वार-कटिहार मंडल में बाढ़ के चलते पश्चिम मध्य रेल्वे ने 8 यात्री ट्रेनों को कैंसल कर दिया है जबकि 3 ट्रेने आंशिक रुप से रद्द की गई हैं। रद्द की गई ट्रेनों में 18 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गुवाहाटी एक्सप्रेस, 19 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 22512 कामाख्या- लोकमान तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 19 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 15645 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 20 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 15646 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 20 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 19306 गुवाहाटी-इंदौर एक्सप्रेस, 20 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 12519 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कामाख्या एक्सप्रेस और 23 अगस्त को चलने वाली ट्रेन नंबर 22511 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- कामाख्या एक्सप्रेस शामिल है…. बाढ़ के हालातों के चलते पश्चिम मध्य रेल्वे ने तीन यात्री ट्रेनों को भी आंशिक रुप से रद्द किया है।

 


लेखक के बारे में