Cocktail 2 Box Office: रिलीज से पहले ही सामने आया रिजल्ट! शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म का एडवांस कलेक्शन देखकर फैंस भी हैरान, जानिए कितने करोड़ की हुई कमाई

Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक रही है और दर्शकों में इस फिल्म को लेकर अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है। जिससे बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत की उम्मीद है।

Cocktail 2 Box Office: रिलीज से पहले ही सामने आया रिजल्ट! शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म का एडवांस कलेक्शन देखकर फैंस भी हैरान, जानिए कितने करोड़ की हुई कमाई

(Cocktail 2 Box Office/ Image Credit: Shahid Kapoor instagram)

Modified Date: June 18, 2026 / 01:06 pm IST
Published Date: June 18, 2026 1:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 4.66 करोड़ रुपये तक कमा लिए हैं।
  • लगभग 71,402 टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

मुंबई: Cocktail 2 Box Office: शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म है। जिसका फैंस लंबे समय से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की बिक्री तेज हो गई है फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है।

एडवांस बुकिंग में अब तक की कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज से पहले ही 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। Sacnilk के डेटा के मुताबिक, आज सुबह 11 बजे तक फिल्म के लगभग 71,402 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीट्स के एडवांस ग्रॉस कलेक्शन करीब 2.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं ब्लॉक सीट्स जोड़ने के बाद कुल कलेक्शन 4.66 करोड़ रुपये के पार चला गया है।

शहरों में कैसा रहा कलेक्शन

फिल्म की एडवांस बुकिंग देश के अलग-अलग शहरों में अच्छी रही। दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा 96.64 लाख रुपये की कमाई हुई है। मुंबई में 63.93 लाख, बेंगलुरु में 48.17 लाख और हैदराबाद में 27.28 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है। पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे शहरों में भी फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

कॉकटेल का सीक्वल और स्टारकास्ट

‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए थे। इस बार कहानी में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को एक बार फिर होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। जिससे फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

‘बंधू 2.0’ गाना और सोशल मीडिया रिएक्शन

फिल्म का नया गाना ‘बंधू 2.0’ भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने गाया है जबकि म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाना रिलीज के कुछ ही घंटों में 44 लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं और रश्मिका की परफॉर्मेंस की भी तारीफ कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।