ग्लास वॉल सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

ग्लास वॉल सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ा

ग्लास वॉल सिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 18 प्रतिशत से अधिक चढ़ा
Modified Date: September 16, 2026 / 05:29 pm IST
Published Date: September 16, 2026 5:29 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 182 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 18 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी शेयर 190.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 4.45 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 25.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 228.10 रुपये तक पहुंचा। अंत में यह 18.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 215.35 रुपये पर बंद हुआ।

वहीं एनएसई पर इसने 6.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 194 रुपये पर कारोबार शुरू किया। कारोबार के अंत में यह 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 214.85 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,893.69 करोड़ रुपये रहा।

ग्लास वॉल सिस्टम्स के 428 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को 81.65 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 172-182 रुपये प्रति शेयर था।

ग्लास वॉल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 128.36 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

वर्ष 2002 में स्थापित ग्लास वॉल सिस्टम्स (इंडिया) भवन के बाहरी हिस्से के लिए समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी है। इसका कारोबार भारत के अलावा अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में