Rahul Gandhi on UPI tax: ‘अमेरिका के सामने झुकना बंद कीजिए…’, UPI टैक्स को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘टैक्स’ वापस लो
प्रधानमंत्री साहस दिखाएं, 'यूपीआई टैक्स' वापस लें: राहुल
Rahul Gandhi on UPI tax/Image Credit: File
- राहुल गांधी का हमला
- बोले- ‘UPI टैक्स’ वापस लें
- अमेरिका से जुड़े फैसले पर उठाए सवाल
नयी दिल्ली: Rahul Gandhi on UPI tax कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क की व्यवस्था को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने पूरी तरह झुक गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को यूपीआई लेनदेन पर लगाए गए शुल्क को वापस लेना चाहिए।
‘यूपीआई टैक्स’’ वापस लेने का आग्रह
Rahul Gandhi on UPI tax गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी से अमेरिका के सामने ‘‘झुकना बंद करने, साहस दिखाने, डटकर खड़े होने और ‘‘यूपीआई टैक्स’’ वापस लेने का आग्रह किया। सरकार ने मंगलवार को, 15 अक्टूबर से व्यापारियों को किए जाने वाले 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की घोषणा की। हालांकि, आम लोगों के बीच होने वाले लेनदेन और छोटी रकम के भुगतान को किसी भी शुल्क से अलग रखा गया है।
गांधी ने वीडियो में कहा, ‘‘एक बार (पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी जी से पूछा गया था कि वह बाईं ओर झुकाव रखती हैं या दाईं ओर। उनका जवाब था कि मैं न बाईं ओर झुकाव रखती हूं, न दाईं ओर, मैं सीधे खड़ी रहती हूं। मोदी जी की अवधारणा बिल्कुल अलग है। वह न बाईं ओर हैं, न दाईं ओर, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने का फैसला किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी ने यूपीआई पर कर लगाकर हर भारतीय पर कर लगाया है और अमेरिका को बड़ी रकम दी जा रही है।’’ गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी जी, यूपीआई टैक्स वापस लें। अभी।’’
Modi ji, roll back the UPI tax. Now. pic.twitter.com/IIt46zMgCG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 16, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Book Reading Earnings: अब किताब पढ़ने पर मिलेंगे पैसे, 15 मिनट रीडिंग पर 76 रुपये की होगी इनकम, आखिर क्यों अपनाया ये तरीका? जानें पूरा मामला
- UP PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: योगी सरकार की पहल से लाखों उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से रोशन हो रहे यूपी के 8.25 लाख घर
- IPO Listing News: आज IPO की लिस्टिंग में किसका चला सिक्का? जानें किस कंपनी ने दिया तगड़ा मुनाफा और कौन निकली फिसड्डी?

Facebook


