हेक्सागन न्यूट्रिशन का शेयर अपने निर्गम मूल्य से सात प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

हेक्सागन न्यूट्रिशन का शेयर अपने निर्गम मूल्य से सात प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

हेक्सागन न्यूट्रिशन का शेयर अपने निर्गम मूल्य से सात प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध
Modified Date: June 12, 2026 / 11:40 am IST
Published Date: June 12, 2026 11:40 am IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 45 रुपये के मुकाबले सात प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर 48 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 6.66 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद यह 11.97 प्रतिशत चढ़कर 50.39 रुपये तक पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर ने 48.25 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो 7.22 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 619.38 करोड़ रुपये रहा।

हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड के 139 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 53.68 गुना अभिदान मिला था। इसका मूल्य दायरा 42 से 45 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 41.66 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी की स्थापना 1993 में की गई थी। यह पहले माइक्रोन्यूट्रिएंट फॉर्मूलेशन का काम करती थी और बाद में इसने ब्रांडेड न्यूट्रिशन प्रोडक्ट के क्षेत्र में भी अपना कारोबार बढ़ाया।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में