Tughlakabad Building Fire: होटल फ्लोरिश के बाद अब राजधानी के इस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों की जिंदा जलकर मौत, मची चीख-पुकार

Tughlakabad Building Fire: तुगलकाबाद इलाके में 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

Tughlakabad Building Fire: होटल फ्लोरिश के बाद अब राजधानी के इस बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कई लोगों की जिंदा जलकर मौत, मची चीख-पुकार

Tughlakabad Building Fire/AI Generated Image

Modified Date: June 12, 2026 / 08:44 am IST
Published Date: June 12, 2026 8:42 am IST
HIGHLIGHTS
  • तुगलकाबाद में ग्राउंड प्लस 5 मंजिला इमारत में देर रात भीषण आग लगी
  • दमकल विभाग ने 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि 3 लोगों की मौत हो गई
  • आग पार्किंग में खड़े स्कूटर और बाइक से शुरू होकर पूरी बिल्डिंग में फैल गई

नई दिल्ली: Tughlakabad Building Fire: हाल ही में दिल्ली के साकेत इलाके में चल रहे होटल फ्लोरिश इन में भीषण आग से 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कई विदेशी भी थे। इसी बीच दिल्ली में तुगलकाबाद इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, बीती रात एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मौके पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। लेकिन तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

राजधानी (Tughlakabad Building Fire) के तुगलकाबाद इलाके में देर रात एक ग्राउंड प्लस 5 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में खड़ी 3 स्कूटी, 2 बाइक और 1 साइकिल में लगी थी, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग में फैल गई। मकान में खड़े वाहनों की वजह से कई लोग बाहर नहीं निकल सके और तीन लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 6 लोगों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। सुबह 3:45 बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल मृतकों के पहचान और आग लगने के विस्तृत कारणों की जानकारी नहीं मिली है।

दो महिला और एक पुरुष की मौत

Tughlakabad Building Fire दमकल विभाग ने बताया कि 8 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। सफदरजंग अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती 5 महिलाओं में से 2 महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 3 का इलाज जारी है। वहीं AIIMS में भर्ती 3 लोगों में 1 पुरुष की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाओं की हालत गंभीर है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.