Vande Bharat: मतदान से पहले ही कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ, बिना मुकाबले के जीते 14 सांसद, जानिए कहां किसका रहा जोर?
मतदान से पहले ही कई राज्यों में राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ, Results of Rajya Sabha elections in several states
नई दिल्लीः Vande Bharat: 18 जून को 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, लेकिन मतदान से पहले ही कई राज्यों में तस्वीर साफ हो चुकी है। मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक में कई उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा मध्य प्रदेश में रही, जहां कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद बीजेपी की राह पूरी तरह साफ हो गई।
Vande Bharat: मध्य प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद बीजेपी के तीनों उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने भी चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया, जिसके बाद बीजेपी के तीनों उम्मीदवारों ने जीत का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। ऐसे ही गुजरात में भी बीजेपी का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। राज्यसभा की चारों सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार राजू शुक्ल, मानसिंह परमार, मुकेश राठवा और जितेंद्र कंजारिया निर्विरोध जीत गए। इसके साथ ही गुजरात से राज्यसभा के सभी 11 सदस्य अब बीजेपी के हो गए हैं। राजस्थान में तीन सीटों पर चुनाव होना था..यहां बीजेपी के सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर, जबकि कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गए। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, मंसूर खान और बीजेपी समर्थित एम नागराजू बिना मुकाबले निर्वाचित घोषित किए गए।
बता दें कि 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही कई राज्यों में राजनीतिक तस्वीर साफ हो चुकी है और अब नजर बाकी राज्यों की सीटों पर टिकी है, जहां चुनावी मुकाबला अभी बाकी है, लेकिन मध्यप्रदेश में चुनाव के बाद भी सियासत जोरों पर है।
- School Open New Date: पूरे जून बंद रहेंगे स्कूल.. शिक्षा विभाग का आदेश कोर्ट ने किया रद्द, जानें कब से होगी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
- Dhamtari Triveni Nandgiri News: भीषण गर्मी में धूनी के बीच साधना, आखिर कौन है छत्तीसगढ़ की ये त्रिवेणी नंदगिरि? जिसे देखने उमड़ रही भीड़
- School Open New Date: पूरे जून बंद रहेंगे स्कूल.. शिक्षा विभाग का आदेश कोर्ट ने किया रद्द, जानें कब से होगी नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत
- Dantewada News: फूलपाड़ में AM/NS इंडिया का विशेष स्वास्थ्य शिविर, बीपी, शुगर और मलेरिया जांच के साथ ग्रामीणों का हुआ मुफ्त इलाज
- MG Windsor EV Price: एक बार चार्ज करो और 450Km दौड़ाओ! अब यह लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार 50,000 रुपये सस्ती, क्या आपने पहचानी ये ई-कार?
- Raja Raghuvanshi Murder Case: ‘भारत छोड़कर भाग चुकी है सोनम’, मृतक राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा दावा, वकील पर लगाए सनसनीखेज आरोप, की CBI जांच की मांग

Facebook


