हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर की बाजार में शानदार शुरुआत, 41.5 प्रतिशत चढ़ा
हाई-टेक इंजीनियर्स के शेयर की बाजार में शानदार शुरुआत, 41.5 प्रतिशत चढ़ा
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) हाइड्रोलिक फिटिंग बनाने वाली कंपनी हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 53 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 41.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 72 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 35.84 प्रतिशत अधिक है।
एनएसई पर शेयर ने 41.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 716.99 करोड़ रुपये रहा।
हाई-टेक इंजीनियर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 244.41 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 135.73 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 50-53 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
कंपनी की योजना नए निर्गम से हासिल राशि में से 29.96 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कावथे इकाई, शिरवाल इकाई और पीथमपुर इकाई-1 में विस्तार के लिए मशीनरी एवं उपकरण खरीदने के लिए करने की है। वहीं 16 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा। शेष राशि कंपनी के सामान्य कामकाज के लिए रखी जाएगी।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


