Pakistani Dropped Seven Players: हार से मचा हाहाकार.. अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने लिया ऐसा फैसला जिस पर हंस रही पूरी दुनिया, बीच सीरीज कर दिया ये बड़ा ऐलान

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम में बड़ा बदलाव करते हुए सात खिलाड़ियों को बाहर कर सात नए खिलाड़ियों को शामिल किया।

Pakistani Dropped Seven Players: हार से मचा हाहाकार.. अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने लिया ऐसा फैसला जिस पर हंस रही पूरी दुनिया, बीच सीरीज कर दिया ये बड़ा ऐलान

Pakistani Dropped Seven Players from Test Squad || Image- espn files

Modified Date: September 1, 2026 / 11:42 am IST
Published Date: September 1, 2026 11:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान टेस्ट टीम में बड़ा फेरबदल
  • सात खिलाड़ियों को टीम से किया बाहर
  • सात नए खिलाड़ियों को मिली जगह

लाहौर: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड याने पीसीबी ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट टीम के सात खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। (Pakistani Dropped Seven Players from Test Squad) पीसीबी के अनुसार, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से बाहर कर दिया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में

इसके अलावा बोर्ड ने मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी पद से हटा दिया है। उनकी जगह क्रमश: माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को नियुक्त किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम में ये बड़े बदलाव किए गए हैं। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

इन्हें किया टीम में शामिल

पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ियों में साइम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर शामिल हैं। (Pakistani Dropped Seven Players from Test Squad) इन सात खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अभी तक पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है। सभी नए खिलाड़ी बर्मिंघम टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम:

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मुहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।

इन्हें भी पढ़ें:

बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद

महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’

कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज

दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown