Thana Incharge Line Attachment: यहां एक्शन में जिले के सीनियर SP.. थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसवालों को किया लाइन अटैच, महकमें में मची अफरा-तफरी
बुलंदशहर में SSP दिनेश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया है।
Thana Incharge Line Attachment || Image- BW Police World File
- थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
- SSP दिनेश कुमार सिंह ने की कार्रवाई
- पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
त्रिलोक चंद्र/बुलंदशहर: जिले में पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में लापरवाही और लापरवाही पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने एक थाना प्रभारी समेत 9 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। (Thana Incharge Line Attachment) कार्रवाई की जद में आने वालों में शिकारपुर थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा भी शामिल हैं। इसके अलावा चार दरोगा, दो हेड कांस्टेबल और दो सिपाहियों को भी लाइन हाजिर किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप का आलम
पुलिस अफसरों के मुताबिक, संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है। (Thana Incharge Line Attachment) सभी को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
किन अफसर-कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही
कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा, उप निरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह, नीरज त्यागी, पुनीत कुमार व सुलभ कुमार, मुख्य आरक्षी रमेश कुमार, हेमवीर व आरक्षी गोविंद सिंह और हेमंत का नाम शामिल है। (Thana Incharge Line Attachment) इनमें शिकारपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक सिद्धार्थ कुमार, मुख्य आरक्षी विकास और आरक्षी पवन पर भी कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
आदेशानुसार निरीक्षक बृजेश कुमार जहांगीरपुर से शिकारपुर कोतवाली के नए इंचार्ज बनाए नए है, जबकि सोशल मीडिया सेल से उप निरीक्षक अनु प्रताप सिंह उनके स्थान पर भेजा जहांगीरपुर।
#बुलंदशहर BIG BREAKING
लापरवाह SHO पर SSP दिनेश कुमार सिंह का बड़ा एक्शन!
शिकारपुर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा लाइन हाजिर किए गए। भारतीय किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई।
BKU कार्यकर्ताओं ने SHO पर भ्रष्टाचार समेत गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतों के बाद… pic.twitter.com/ljNlrywJwd
— निशान्त शर्मा (भारद्वाज) (@Nishantjournali) August 31, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
बुर्का पहनने के कारण नगर निगम अस्पताल में दो महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर हुआ विवाद
महिला सशक्तिकरण की शुरुआत घर और शिक्षा से: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
आरएसएस मानहानि मामले में मीडिया समूह ने अदालत से कहा, ‘‘राहुल की 2014 की रैली का फुटेज उपलब्ध नहीं’’
कॉलेज की दीवार से प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने पर मनसे नेता अमित ठाकरे के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली: स्कूल में किताबें नहीं लाने पर बच्ची की धूप में खड़ा करने से हुई मौत, शिक्षिका का तबादला

Facebook


