Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में खतरनाक बीमारी की दस्तक, लगातार सामने आ रहे मामले से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में खतरनाक बीमारी की दस्तक, लगातार सामने आ रहे मामले से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में खतरनाक बीमारी की दस्तक, लगातार सामने आ रहे मामले से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Swine Flu Infection in CG | Photo Credit: AI

Modified Date: September 1, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: September 1, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी
  • मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल का बया
  • स्वाइन फ्लू को लेकर हमारी पूरी तैयारी है

रायपुर: Swine Flu Infection in CG प्रदेश में एक बार फिर स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लगातार बढ़ रहे मामले को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Swine Flu Infection in CG स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते ही प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री बिहारी ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर हमारी पूर तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 130 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से करीब 100 लोगों का संक्रमण खत्म हो चुका है। मंत्री ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग लगातार मामलों पर नजर बनाए हुए है और जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस मौसम में स्वाइन फ्लू का संक्रमण प्रभाव दिखाता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से निगरानी और सतर्कता बढ़ाई गई है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं, जिन्हें देखते हुए सर्विलांस अधिकारी ने आम जनता के लिए विशेष सतर्कता एडवाइजरी जारी की है।

13 स्वाइन फ्लू पीड़ितों का इलाज जारी

भिलाई और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती सभी 13 स्वाइन फ्लू पीड़ितों का इलाज जारी है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है और जिला सर्विलांस अधिकारी ने संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर लोग इसे सामान्य सर्दी-जुकाम न समझें और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराएं।

आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

प्रशासन ने आम लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, हाथों की सफाई का ध्यान रखने और लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लेने की सख्त हिदायत दी है।स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि संक्रमण को और फैलने से रोका जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।