मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 29 प्रतिशत चढ़ा

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 29 प्रतिशत चढ़ा

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 29 प्रतिशत चढ़ा
Modified Date: August 17, 2026 / 05:24 pm IST
Published Date: August 17, 2026 5:24 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) मोलबायो डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड का शेयर सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 807 रुपये के मुकाबले 29 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य से 21.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 980 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और कारोबार के दौरान 1,064.85 रुपये तक चढ़ा। अंत में यह 28.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,036.30 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर भी कंपनी के शेयर ने 980 रुपये पर शुरुआत की। अंत में यह 29 प्रतिशत चढ़कर 1,041.70 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 11,942.32 करोड़ रुपये रहा।

मोलबायो डायग्नोस्टिक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 70.26 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 940 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 768-807 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

गोवा स्थित कंपनी नए निर्गम से प्राप्त राशि में से 106 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) सुविधा, उत्कृष्टता केंद्र और उससे जुड़े कार्यालय के लिए बुनियादी ढांचा स्थापित करने में पूंजीगत व्यय के लिए करेगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में