छह सूचीबद्ध रीट ने जून तिमाही में पांच लाख यूनिटधारकों को 3,136 करोड़ रुपये दिए

छह सूचीबद्ध रीट ने जून तिमाही में पांच लाख यूनिटधारकों को 3,136 करोड़ रुपये दिए

छह सूचीबद्ध रीट ने जून तिमाही में पांच लाख यूनिटधारकों को 3,136 करोड़ रुपये दिए
Modified Date: August 17, 2026 / 05:15 pm IST
Published Date: August 17, 2026 5:15 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) भारत के छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरईआईटी) ने जून तिमाही के दौरान लगभग पांच लाख यूनिटधारकों को 3,136 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

ये छह सूचीबद्ध रीट – ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बैसी ऑफिस पार्क्स रीट, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट, नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट, नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट और बागमाने प्राइम ऑफिस हैं।

इंडियन रीट एसोसिएशन (आईआरए) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि इन छह सूचीबद्ध रीट ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान सामूहिक रूप से 4.85 लाख से अधिक यूनिटधारकों को 3,136 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

एक साल पहले की समान अवधि में चार रीट ने यूनिटधारकों को 1,559 करोड़ रुपये वितरित किए थे। दो रीट – नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट और बागमाने प्राइम ऑफिस बाद में सूचीबद्ध हुए थे।

इन्होंने अपनी स्थापना के बाद से यूनिटधारकों को कुल 34,800 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए हैं।

वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही तक भारतीय रीट क्षेत्र की कुल प्रबंधनन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 3.17 लाख करोड़ रुपये से अधिक थीं।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

अजय


लेखक के बारे में