नैक पैकेजिंग का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद
नैक पैकेजिंग का शेयर कारोबार के पहले दिन करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद
नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) पैकेजिंग समाधान प्रदाता नैक पैकेजिंग लिमिटेड का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 170 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में करीब आठ प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 186 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य की तुलना में 9.41 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 12.94 प्रतिशत चढ़कर 192 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 7.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 182.70 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर शेयर 188 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 10.58 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह 7.63 प्रतिशत चढ़कर 182.98 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,235.61 करोड़ रुपये रहा।
कारोबार की मात्रा के लिहाज से दिन के दौरान बीएसई पर कंपनी के 25.37 लाख शेयरों और एनएसई पर 335.03 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
नैक पैकेजिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 83.33 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 439.5 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 161-170 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
आईपीओ 380 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 35 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था।
नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग गुजरात के मेहसाणा जिले के कड़ी स्थित बोरिसाना में नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए किया जाएगा जबकि शेष राशि को सामान्य कंपनी कामकाज के लिए रखा जाएगा।
भाषा निहारिका निहारिका अजय
अजय

Facebook


