Raipur Nagar Nigam News: इन अहम मुद्दों पर चल रही थी रायपुर नगर निगम में चर्चा.. इधर मोबाइल में गेम खेलते और शॉपिंग करते दिखे अफसर, अब हो सकता है ये बड़ा एक्शन
इन अहम मुद्दों पर चल रही थी रायपुर नगर निगम में चर्चा.. इधर मोबाइल में गेम खेलते और शॉपिंग करते दिखे अफसर, Raipur Municipal Corporation officer negligence
रायपुर। Raipur Nagar Nigam News रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के दौरान अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 6 जुलाई को आयोजित सामान्य सभा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ अधिकारी बैठक के दौरान अपने मोबाइल फोन पर ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ अधिकारी मोबाइल पर वीडियो गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं।
Raipur Nagar Nigam News बताया जा रहा है कि जिस समय सामान्य सभा में शहर से जुड़े महत्वपूर्ण और गंभीर विषयों पर चर्चा चल रही थी, उसी दौरान कुछ अधिकारी बैठक की कार्यवाही पर ध्यान देने के बजाय मोबाइल फोन में व्यस्त थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर इससे पहले भी सामान्य सभा और सदन में कई बार जनप्रतिनिधियों द्वारा सवाल उठाए जा चुके हैं। अब वायरल वीडियो ने एक बार फिर अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर बहस छेड़ दी है। वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि जब शहर के विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श चल रहा था, तब जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति कितने गंभीर थे। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि इससे बड़ी लापरवाही और कुछ नहीं है। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी होगा।
- Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान
- CM Cashless Medical Scheme for Teachers: शिक्षकों को सरकार का बड़ा तोहफा, अब मिलेगा इतने लाख का मुफ्त इलाज, सीएम ने की घोषणा
- PF Account Transfer: अब नहीं फंसेगा आपका PF! नौकरी बदलते ही बिना आवेदन अपने-आप नए खाते में ऐसे पहुंचेगा पैसा, जानिए क्या है ये नया सिस्टम?
- Sourav Ganguly Biopic First Poster Released : ‘दादा’ की बायोपिक से उठा पर्दा! फर्स्ट लुक ने मचाया तहलका, इस अभिनेता ने निभाया सौरव गांगुली का किरदार
- Sex Trafficking Racket Busted: सेक्स रैकेट या ह्यूमन ट्रैफिकिंग?.. एक-दो नहीं बल्कि 18 गिरफ्त में, इनमें कई नाबालिग भी, जानें कैसे की गई पूरी छापेमारी

Facebook


