Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान

Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : रायपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की स्मृति में कई बड़ी घोषणाएं कीं। उनके नाम पर राज्य स्तरीय सम्मान, गनियारी को कला ग्राम और उनके तंबूरे को संग्रहालय में संरक्षित करने का ऐलान किया गया।

Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 : पद्म विभूषण तीजन बाई की याद में सरकार का बड़ा फैसला! अब हर साल मिलेगा उनके नाम का सम्मान, गांव को भी मिलेगी ये नई पहचान

Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026


Reported By: Prachi Pandey,
Modified Date: July 8, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: July 8, 2026 4:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में की बड़ी घोषणाएं।
  • पंडवानी कला के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहन देने पर जोर।
  • तीजन बाई की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की पहल।

रायपुर : Teejan Bai Tribute Program Raipur 2026 :  राजधानी रायपुर में पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की स्मृति में संस्कृति विभाग द्वारा “अमर रहेगी विरासत” श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने हिस्सा लिया और तीजन बाई की कलात्मक विरासत को हमेशा जीवित रखने के लिए कई बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

राज्य स्तरीय सम्मान की शुरुआत

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पंडवानी कला और डॉ. तीजन बाई के योगदान को संजोने के लिए तीन प्रमुख घोषणाएं कीं। Teejan Bai State Level Award Pandavani  इसमें छत्तीसगढ़ी पंडवानी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को अब प्रतिवर्ष डॉ. तीजन बाई के नाम पर ‘राज्य स्तरीय सम्मान’ दिया जाएगा।

गनियारी बनेगा कला ग्राम साथ ही संग्रहालय में रखा जाएगा तंबूरा

Ganiyari Kala Gram Ghasidas Museum Tambura डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक विशेष ‘कला ग्राम’ के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि वहां की कला संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।तीजन बाई की पहचान बन चुके उनके ऐतिहासिक ‘तंबूरे’ को रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में पूरे सम्मान के साथ सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उससे प्रेरणा ले सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.