सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का शेयर 13.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का शेयर 13.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स का शेयर 13.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध
Modified Date: March 11, 2026 / 11:41 am IST
Published Date: March 11, 2026 11:41 am IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) पावरट्रेन कंट्रोल एवं मोटर वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 1352 के मुकाबले 13.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 1,510 रुपये पर कारोबार शुरू जो निर्गम मूल्य से 11.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। बाद में, इसमें 19.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,613.50 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 13.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,535 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 6,825.38 करोड़ रुपये रहा।

सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स लिमिटेड के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन गत शुक्रवार को 2.68 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ का मूल्य दायरा 1,287-1,352 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ में कोई नया निर्गम शामिल नहीं था। यह पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित था जिसमें कुल 80,43,300 शेयर बेचे गए।

पुणे स्थित सेडेमैक मेकाट्रॉनिक्स.. भारत, अमेरिका तथा यूरोप के परिवहन एवं औद्योगिक बाजारों में मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण इकाइयों (ईसीयू) की आपूर्ति करती है। इसके ग्राहकों में टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स, ब्रिग्स एंड स्ट्रैटन एलएलसी और डीईआईएफ इंडिया शामिल हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में