CGBSE 12th State Topper List : 3 नंबर की टीस ने दी तीन गुना ज्यादा ताकत.. 10वीं में चूके तो बने 12वीं के टॉपर, सीमित संसाधनों के बाद भी ओंकार कैवर्त्य ने हासिल किया इतना अंक
CGBSE 12th State Topper List : 3 नंबर की टीस ने दी तीन गुना ज्यादा ताकत.. 10वीं में चूके तो बने 12वीं के टॉपर, सीमित संसाधनों के बाद भी ओंकार कैवर्त्य ने हासिल किया इतना अंक
CGBSE 12th State Topper List/Photo Credit: IBC24
रायपुरः CGBSE 12th State Topper List : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान हासिल किया है।
जानिए ओंकार के सफलता का राज
दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के दम पर विपरीत परिस्थितियों को मात देते हुए पेंड्रा के ओंकार कैवर्त्य ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List ) में प्रदेश स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। ओंकार की यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी पिछली असफलता को ही अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बनाया। दरअसल, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में ओंकार महज 3 अंकों के फासले से प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाने से चूक गए थे, लेकिन उस समय मिली टीस को उन्होंने अपनी ताकत बनाया और इस बार शानदार वापसी करते हुए सफलता का परचम लहरा दिया।
किसान परिवार से है ओंकार
ओंकार एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्यामचरण कैवर्त्य खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, वहीं माता फूलबाई एक कुशल गृहिणी हैं। (CGBSE 12th State Topper List) घर में दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे ओंकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद कभी अपनी पढ़ाई को प्रभावित नहीं होने दिया। माता-पिता के संघर्षों को देखते हुए उन्होंने शुरू से ही शिक्षा को अपना हथियार बनाया और आज उनकी इस उपलब्धि ने पूरे परिवार को गौरवान्वित कर दिया है।
प्रशासनिक अधिकारी बनने का है सपना
हमारे संवाददाता शरद अग्रवाल से अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में साझा करते हुए ओंकार (CGBSE 12th State Topper List) बताते हैं कि उनका सपना एक प्रशासनिक अधिकारी बनने का है। वे आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं और एक आईएएस अधिकारी बनकर समाज व देश की सेवा करने का लक्ष्य रखते हैं। ओंकार की इस उपलब्धि पर उनके घर में उत्सव का माहौल है और क्षेत्र के लोग उनकी मेहनत और जज्बे की सराहना कर रहे हैं।
CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)
- छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
- इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
- सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।
IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?
- छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
- इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
- अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें
- Sai Cabinet Ke Faisle: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्ण मुद्दों हुई चर्चा, देखें किन प्रस्तावों पर लगी मुहर
- Sister Became Brother’s Wife: सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हे ने अपनी बहन को बना लिया पत्नी, लेकर घर से हुआ फरार, राह देखते रह गई होने वाली दुल्हन
- Diamond Harbour EVM Tampering : EVM के बटन पर चिपका मिला टेप, भाजपा के चुनाव चिह्न को किया ब्लॉक? बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में धांधली के गंभीर आरोप

Facebook


