CGBSE 12th State Topper List : इनके मोटिवेशन से सफलता के शिखर तक पहुंची भूमिका, 12वीं बोर्ड में हासिल किया इतना अंक, अब इस क्षेत्र में बनाना चाहती है अपना करियर

CGBSE 12th State Topper List : इनके मोटिवेशन से सफलता के शिखर तक पहुंची भूमिका, 12वीं बोर्ड में हासिल किया इतना अंक, अब इस क्षेत्र में बनाना चाहती है अपना करियर

CGBSE 12th State Topper List : इनके मोटिवेशन से सफलता के शिखर तक पहुंची भूमिका, 12वीं बोर्ड में हासिल किया इतना अंक, अब इस क्षेत्र में बनाना चाहती है अपना करियर

CGBSE 12th State Topper List/Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 29, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: April 29, 2026 6:34 pm IST

रायपुरः CGBSE 12th State Topper List : छत्तीसगढ़ में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी कर दिया है। 12वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरा स्थान बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा ने हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर रायगढ़ के कृष महंत रहे। चौथे स्थान (CGBSE 12th State Topper List ) पर पेंड्रा की ताहिरा खान रही। वहीं पेंड्रा के ही ओंकार ने पांचवां स्थान ​हासिल किया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा (CGBSE 12th State Topper List ) परिणामों में पेंड्रा की होनहार छात्रा भूमिका परतोति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की बायोलॉजी संकाय की छात्रा भूमिका ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।​

भूमिका एक शिक्षित और अनुशासित परिवेश से आती हैं। उनके पिता मान सिंह पेशे से शिक्षक हैं, जिन्होंने हमेशा भूमिका को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया, वहीं उनकी माता एक गृहिणी हैं, जिनका पूरा सहयोग भूमिका की पढ़ाई (CGBSE 12th State Topper List ) के दौरान बना रहा। भूमिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन और आत्मानंद स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है।​

अपनी भविष्य की योजनाओं को लेकर भूमिका काफी स्पष्ट हैं। बायोलॉजी विषय की छात्रा होने के नाते उनका लक्ष्य चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा देना है। वे आगे चलकर एक डॉक्टर बनकर समाज के जरूरतमंद लोगों का इलाज करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

CGBSE 10th-12th Result 2026 Link ऐसे चेक कर सकेंगे (cg board class 10th result 2026 kaise dekhe)

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें ।
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं।
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं।

IBC24 पर कैसे देखे रिजल्ट्स ?

  • छात्र सबसे पहले IBC24 की वेबसाइ पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करें। https://www.ibc24.in/cgbse-nic-in-result
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें

 


लेखक के बारे में