वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
वीगालैंड डेवलपर्स का शेयर 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ बाजार में सूचीबद्ध
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड का शेयर अपने 140 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर ने 151 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 7.85 प्रतिशत अधिक है।
वहीं एनएसई पर यह 10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 154 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 700.78 करोड़ रुपये रहा।
वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 13.55 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 130-140 रुपये प्रति शेयर था।
वीगालैंड डेवलपर्स लिमिटेड ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 63 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी की जारी परियोजनाओं और जमीन के अधिग्रहण के वित्तपोषण तथा सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


