वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का शेयर पहले दिन के कारोबार मे 17 प्रतिशत से अधिक टूटा
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का शेयर पहले दिन के कारोबार मे 17 प्रतिशत से अधिक टूटा
नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) कॉर्डेलिया क्रूज का संचालन करने वाली वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड का शेयर बुधवार को अपने निर्गम मूल्य 808 रुपये के मुकाबले 17 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 808 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 14.60 प्रतिशत टूटकर 690 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 22.85 प्रतिशत टूटकर 623.30 रुपये तक आ गया। अंत में यह 17.40 प्रतिशत गिरावट के साथ 667.35 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर शेयर 681 रुपये पर खुला जो निर्गम मूल्य से 15.71 प्रतिशत कम है। कारोबार के अंत में यह 17.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 668.10 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,831.25 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई पर इस कंपनी के तीन लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जबकि एनएसई पर दिन भर में 41.74 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म लिमिटेड के 585 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन पूर्ण अभिदान मिला था। आईपीओ को कुल 1.46 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 769-808 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह 72 लाख नए शेयर पर आधारित था जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक नहीं था।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


