PPF Vs SSY Calculator: PPF, SSY या SCSS… कौन-सी स्कीम में पैसा सबसे तेजी से बढ़ेगा और बनाएगा आपको सबसे जल्दी लखपति? जानिए चौंकाने वाला सच!
PPF Vs SSY Calculator: सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की दूसरी तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित कर दी हैं। जिनमें PPF और SSY जैसी योजनाएं शामिल हैं। इन स्कीम्स पर अलग-अलग ब्याज मिलता है। निवेशक जानना चाहते हैं कि किस योजना में ज्यादा रिटर्न मिलेगा और कौन उन्हें जल्दी लखपति बना सकती है।
(PPF Vs SSY Calculator/ Image Credit: AI-generated)
- सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरें नहीं बदलीं
- PPF पर 7.1% और SSY/SCSS पर 8.2% ब्याज जारी
- सभी योजनाएं सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न वाली हैं
नई दिल्ली: PPF Vs SSY Calculator: अगर आप PPF, SSY SCSS जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। सरकार ने वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस बार किसी भी योजना की ब्याज दर में बदलाव नहीं किया गया है। यानी पिछली तिमाही में जो रेट थे, वही अब भी लागू रहेंगे।
क्या होती हैं स्मॉल सेविंग स्कीम्स?
स्मॉल सेविंग स्कीम्स भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सुरक्षित निवेश योजनाएं हैं। इनका मकसद आम लोगों को बचत के लिए प्रोत्साहित करना और लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद करना है। इनमें निवेश करने पर तय ब्याज दर के साथ सुरक्षित रिटर्न मिलता है। PPF, SSY, SCSS, NSC और पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट जैसी योजनाएं इसी श्रेणी में आती हैं।
PPF और SSY में कितना मिलता है ब्याज?
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में वर्तमान में 7.1% की ब्याज दर मिलती है। इसकी लॉक-इन अवधि 15 साल होती है। जिससे यह लंबी अवधि का निवेश विकल्प बन जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति हर साल 10,000 रुपये निवेश करता है तो 15 साल बाद उसे करीब 2.71 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है। वहीं सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खासकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है। इसमें 8.2% की ब्याज दर मिलती है जो PPF से ज्यादा है। अगर कोई सालाना 10,000 रुपये निवेश करता है तो 15 साल में यह राशि बढ़कर लगभग 4.79 लाख रुपये तक हो सकती है।
SCSS और NSC में निवेश का लाभ
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए है और इसमें भी 8.2% का आकर्षक ब्याज मिलता है। इसकी अवधि 5 साल की होती है और इसमें अधिकतम निवेश सीमा 30 लाख रुपये तक है। उदाहरण के तौर पर 5 लाख रुपये के निवेश पर कुल रिटर्न लगभग 7.05 लाख रुपये तक हो सकता है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) भी एक सुरक्षित पोस्ट ऑफिस योजना है जिसमें 7.7% ब्याज मिलता है। इसकी अवधि 5 साल की होती है और इसमें 1 लाख रुपये सालाना निवेश करने पर 5 साल बाद लगभग 7.25 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।
किस स्कीम में मिलेगा ज्यादा फायदा
अगर ब्याज दर की बात करें तो SSY और SCSS में 8.2% का सबसे अधिक रिटर्न मिलता है। वहीं PPF और NSC थोड़े कम ब्याज के साथ सुरक्षित लंबी अवधि के निवेश विकल्प हैं। हर स्कीम का उद्देश्य अलग-अलग वर्ग के निवेशकों को लाभ देना है। जैसे PPF आम निवेशकों के लिए, SSY बेटियों के लिए और SCSS वरिष्ठ नागरिकों के लिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Rites Limited Share Price: रॉकेट बना नवरत्न कंपनी का स्टॉक! 175 करोड़ के ऑर्डर की खबर से निवेशक हुए मालामाल, जानिए कितनी आई तेजी
- Annapurna Bhandar Yojana West Bengal 2026 : 1.10 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 3000! इस नई योजना की पहली किस्त जारी, 27 लाख आवेदन हुए खारिज
- Bengaluru Crime News: बहुत मोटी थी पत्नी… तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, इतने दिनों बाद खुला राज, जानकर हर कोई रह गया हैरान

Facebook


