Rites Limited Share Price: रॉकेट बना नवरत्न कंपनी का स्टॉक! 175 करोड़ के ऑर्डर की खबर से निवेशक हुए मालामाल, जानिए कितनी आई तेजी

Rites Limited Share Price: नवरत्न कंपनी Rites Limited के शेयर में बुधवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई है। शेयर करीब 18% उछलकर 241.30 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को 175.41 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी मिला है। जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और स्टॉक में तेज उछाल देखने को मिला। (NSE: RITES, BSE: 541556)

Rites Limited Share Price: रॉकेट बना नवरत्न कंपनी का स्टॉक! 175 करोड़ के ऑर्डर की खबर से निवेशक हुए मालामाल, जानिए कितनी आई तेजी

(Rites Limited Share Price/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 1, 2026 / 04:34 pm IST
Published Date: July 1, 2026 4:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RITES शेयर में 18% तक जोरदार तेजी
  • कंपनी को मिला 175.41 करोड़ रुपये का PMC ऑर्डर
  • प्रोजेक्ट BBAU कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़ा

नई दिल्ली: Rites Limited Share Price: नवरत्न कंपनी Rites Limited के शेयर में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर करीब 18 प्रतिशत बढ़कर 241.30 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। यह तेजी एक बड़े ऑर्डर मिलने के बाद आई है। जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग सेक्टर में काम करती है और बाजार में इसकी मजबूत पहचान है।

175 करोड़ रुपये का मिला बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

RITES लिमिटेड को 175.41 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ऑर्डर बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) से मिला है। जिसमें कैंपस के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास से जुड़े काम शामिल हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत प्लानिंग, डिजाइन और निर्माण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। कंपनी को यह ऑर्डर एक घरेलू इकाई से मिला है और इसे करीब 30 महीनों में पूरा करना होगा।

कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक

मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, RITES लिमिटेड की ऑर्डर बुक लगभग 9,416 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है जो अब तक की सबसे अधिक मानी जा रही है। इससे कंपनी की मजबूत स्थिति और लगातार बढ़ते प्रोजेक्ट्स का पता चलता है। RITES लिमिटेड पहले भी अपने निवेशकों को दो बार बोनस शेयर का लाभ दे चुकी है। जिससे शेयरधारकों को अच्छा रिटर्न मिला है।

RITES Ltd – शेयर प्राइस और मार्केट डाटा (01 जुलाई 2026)

मापदंड विवरण
कंपनी नाम RITES Ltd
NSE सिंबल RITES
वर्तमान कीमत 230.80 INR
आज का बदलाव +26.29 (12.86%)
ट्रेडिंग समय 1 जुलाई, 3:30 PM IST
ओपन प्राइस 207.37 INR
हाई (आज का) 241.30 INR
लो (आज का) 206.00 INR
मार्केट कैप 11.20K करोड़
P/E रेशियो 27.03
52 सप्ताह उच्च स्तर 299.80 INR
52 सप्ताह निम्न स्तर 175.00 INR
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड राशि उपलब्ध नहीं

लंबी अवधि में निवेशकों को मिला अच्छा रिटर्न

पिछले कुछ वर्षों में RITES लिमिटेड के शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली है। पिछले 5 साल में इसके शेयरों में करीब 72 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। कंपनी का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 299.80 रुपये और निचला स्तर 175.00 रुपये रहा है। इसी दिन रेलवे सेक्टर की एक अन्य कंपनी RailTel Corporation के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। जहां कंपनी को 107.61 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर मिला। जिससे उसके शेयरों में भी बढ़त दर्ज हुई।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।