कच्चा तेल कीमतों में तेज उछाल से तेल विपणन, पेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट

कच्चा तेल कीमतों में तेज उछाल से तेल विपणन, पेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट

कच्चा तेल कीमतों में तेज उछाल से तेल विपणन, पेंट कंपनियों के शेयरों में गिरावट
Modified Date: March 9, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: March 9, 2026 7:46 pm IST

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के साथ सोमवार को तेल विपणन और पेंट बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि तेल विपणन कंपनियों पर दबाव आया क्योंकि कच्चे तेल की अधिक कीमतों से उनके तेल रिफाइनरी और विपणन मार्जिन पर असर पड़ने का खतरा है।

बीएसई में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. का शेयर 6.12 प्रतिशत, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. 5.05 प्रतिशत और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 4.30 प्रतिशत नुकसान में रहा।

वैश्विक कच्चातेल मानक ब्रेंट क्रूड 14.17 प्रतिशत बढ़कर 105.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शालीमार पेंट्स के शेयर 4.18 प्रतिशत, इंडिगो पेंट्स 3.83 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.75 प्रतिशत, कंसाई नेरोलैक पेंट्स 2.09 प्रतिशत और बर्जर पेंट्स 1.88 प्रतिशत टूटे।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में