सीमेंस हेल्थीनियर्स बेंगलुरु में नवाचार केंद्र की स्थापना करेगी

Ads

सीमेंस हेल्थीनियर्स बेंगलुरु में नवाचार केंद्र की स्थापना करेगी

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) चिकित्सा तकनीक क्षेत्र की कंपनी सीमेंस हेल्थीनियर्स ने मंगलवार को कहा कि वह बेंगलुरु में एक नवाचार केंद्र की स्थापना के लिए अगले पांच साल में 16 करोड़ यूरो (1,300 करोड़ रुपये) निवेश करेगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि यह निवेश सीमेंस हेल्थीनियर्स की ‘रणनीति-2025’ का हिस्सा है, जिसमें एक बढ़ते बाजार के रूप में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीमेंस हेल्थीनियर्स के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पीटर स्कार्ड्ट ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘उभरते बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए हम बेंगलुरु के नवाचार केंद्र में अगले पांच वर्षों में 16 करोड़ यूरो का निवेश करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का नवाचार केंद्र कंपनी के वैश्विक नवाचार संजाल का एक अभिन्न हिस्सा है, जो उभरते बाजारों और खासतौर से एशिया पर ध्यान केंद्रित करेगा।

भाषा पाण्डेय मनोहर

मनोहर